
देवघर।

जिले के मधुपुर अनुमंडल के शहरी मुख्यालय के वार्ड नम्बर 22 में तलाब में नहाने गए एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाबत उपलब्ध जानकारी के अनुसार मधुपुर के वार्ड नम्बर 22 निवासी गुडा मुर्मू के दो पुत्र अंशु मुर्मू-8, ईशु मुर्मू-7 एवं भगिना चतरू हांसदा-7 बर्ष वहीं पास ही भट्ठे के बगल गड्ढे में नहाने गया था इसी क्रम में डूबने से उसकी मौत हो गयी।

