
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर और हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और यूपी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके रात 10:45 बजे महसूस किए गए। खबरों के मुताबिक उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में इसका केंद्र बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 बताई जा रही है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।


30 सेकेंड तक ये झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, यूपी और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि लोग डरे-सहमे लोग घरों से बाहर भागे। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं।
भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था। देहरादून की ओर भूकंप की तीव्रता ज्यादा रही है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए, देहरादून में झटकों के बाद लोग सड़कों पर निकल आए। देहरादून से मिली खबरों के मुताबिक लोग कुमाऊं, गढ़वाल की रेंज में झटके महसूस किए गए, पश्चिमी यूपी में भी झटके महसूस किए गए।
अभी तक किसी भी जगह से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली।
भूगर्भ विज्ञानी के मुताबिक, ‘अभी भूकंप के बाद के झटकों का खतरा है लेकिन इनकी तीव्रता कम होने की उम्मीद है।’

