Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जीत की तलाश में मुम्बई सिटी से भिड़ेगा नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी
Top Stories

जीत की तलाश में मुम्बई सिटी से भिड़ेगा नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 19, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

गुवाहाटी, 19 दिसम्बर। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में अपने शुरुआती पांच मैचों से चार अंक हासिल करने वाली नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी टीम बुधवार को अपने घरेलू इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में जीत के लिए भूखी दिख रही मुम्बई सिटी एफसी से भिड़ेगी।

मेजबान टीम अभी 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है। जोआओ कार्लोस पिरेस दे डेउस की टीम इस सीजन में विपक्षी टीम की रक्षापंक्ति को भेदने और गोल करने के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। अब तक उसने सिर्फ दो गोल किए हैं।

दूसरी ओर, मुम्बई सिटी एफसी टीम ने अब तक बिल्कुल भिन्न खेल दिखाया है। एलेक्सजेंडर गुइमारेस की टीम का लक्ष्य तालिका में शीर्ष-4 में स्थान बनाना है और वह हर हाल में जीत चाहेगी। एटीके के खिलाफ हालांकि वह अपनी रणनीति में सफल नहीं हो सकी थी लेकिन नार्थईस्ट के खिलाफ वह किसी प्रकार की गलती नहीं करना चाहेगी।

मैच से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डेउस ने कहा कि उनकी टीम को अधिक गोल करने होंगे लेकिन उन्होंने साथ में यह भी कहा कि अभी से यह कह पाना कि कौन सी टीमें अंतिम चार में पहुंचेंगी, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।

डेउस ने कहा, ‘‘हमने अभी पांच मैच खेले हैं और इतने मैचों के बाद कोई भी लीग हारता या जीतता नहीं है। यह एक अलग तरह की प्रतियोगिता है। यहां लीग में शीर्ष पर आने वाली टीम के भी खिताब जीतने की कोई गारंटी नहीं है। लेकिन हां, प्रतियोगिता में बने रहने के लिए हमें और मैच जीतने होंगे और अधिक गोल करने होंगे।’’

इस मैच में नार्थईस्ट युनाइटेड को अपने पसंदीदा गोलकीपर टीपी रेहनेश के बगैर खेलना होगा। केरला ब्लास्टर्स के साथ हुए मुकाबले में रेहनेश को लाल कार्ड दिखाया गया था। रेहनेश के लिए बुरी खबर यह है कि वह शायद डेउस का विश्वास खो चुके हैं।

बुधवार को कौन गोलकीपर मैदान पर उतरेगा? इसके जवाब में डेउस ने कहा, ‘‘हमने जब सीजन की शुरुआत की थी, हमारे पास तीन गोलकीपर थे। रेहनेश ने शुरुआती पांच मैच खेले क्योंकि कोच को लगता था कि वह सबसे अच्छे गोलकीपर हैं लेकिन अब कोच ऐसा नहीं सोचता। अब मैं मानता हूं कि रवि कुमार सबसे अच्छे गोलकीपर हैं।’’

मुम्बई सिटी एफसी को इस मैच में अपने मिडफील्डर सेहनाज सिंह के बगैर खेलना होगा। 24 साल के सेहनाज को इस सीजन में अब तक चार पीले कार्ड दिखाए जा चुके हैं और इस कारण वह एक मैच के लिए निलम्बित हो चुके हैं।

गुइमारेस ने हालांकि यह बताने से इंकार कर दिया कि सेहनाज के स्थान पर कौन मैदान मेंउतरेगा। गुइमारेस ने कहा, ‘‘रात काफी लम्बी है। मुझे अभी भी इस सम्बंध में सोचना है।’’

मुम्बई सिटी ने अपना अंतिम मैच रविवार को खेला था और अब वह गुवाहाटी में बुधवार को एक और मैच खेलेगी। कोच ने इस सम्बंध में भी चर्चा की और कहा कि उनकी टीम को इस सीजन में लम्बी यात्राएं और कठिन प्रतिस्पर्धा से रूबरू होना पड़ रहा है।

गुइमारेस ने कहा, ‘‘हमने अपना अंतिम मैच रविवार को खेला और इसके तुरंत बाद अपने अगले मैच के लिए रवाना हो गए। लेकिन यह सब हर टीम के साथ हो रहा है। मैं इस सीजन में नार्थईस्ट का उसके घर में सामना करने के लिए बेताब हूं। मेरी नजर में गुवाहाटी की पिच लीग की सबसे अच्छी पिच है।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त DEO से की शिष्टाचार भेंट, पूर्वी सिंहभूम में स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार पर हुई अहम चर्चा

July 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कदमा के जॉगर्स पार्क स्पोर्ट्स अकादमी में फुटबॉल प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर निखरने का मंच

July 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पद्मविभूषण तीजनबाई के निधन से जमशेदपुर में शोक, समाजसेवी अशोक गोयल ने 2022 के प्रवास को याद कर कला और संस्कृति पर हुई घंटों की चर्चा को किया साझा

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.