

संवाददाता जामताड़ा
व्हाट्स एप पर अनर्गल बयानबाजी करना जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी को करना महंगा पर गया. २९ अप्रैल को विधायक ने आरएसएस पर एक अमर्यादित बयान पोस्ट किया जिसका विरोध करने पर संघ के जिला प्रचारक शैलेन्द्र ठाकुर को धमकी दी. प्रचारक ने विधायक के खिलाफ जामताड़ा थाना में गुरुवार को सनहा दर्ज करवाया है.
नेपाल की घटना से संबंधित मामले में जामताड़ा विधायक ने व्हाट्स एप पर एक पोस्ट कर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था, जिसका जिला प्रचारक ने विरोध किया. उसके बाद उस ग्रुप से जुड़े कई लोगों ने विधायक के बयान की निंदा की. जिसके बाद विधायक ने जिला प्रचारक शैलेन्द्र ठाकुर को लिमिट में रहने नहीं तो अंजाम भुगतने की धमकी दी.
घटना के बाद जिला प्रचारक ठाकुर ने जामताड़ा थाना में आवेदन देकर विधायक के विरुद्ध सनहा दर्ज करवाया है. साथ ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

