
जमशेदपुर।
दूर्गा पूजा पण्डालो की अग्नि सूरक्षा को लेकर जिला के अग्निशामक विभाग ने गाईड लाईन जारी कर दिया है। विभाग ने गाईड लाईन के अनुसार सभी पूजा पण्डाल के कमेटियो को अग्निशामक विभाग मे आवेदन जमा करने को आदेश दिया गया है। पूजा कमेटियो के आवेदन पर अग्निशामक विभाग बन रहे पण्डाल का निरीक्षण करेगे और सभी पूजा पण्डाल के अग्निशामक से संबधित बचाव की जानकारी देगे। उसके बाद उन पुजा पण्डाल कमेटियो को अनापति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
इस सदर्भ मे जिला अग्निशामक विभाग के कर्मचारी गंगा खलखो ने बताया कि जिला के उपायूक्त के आदेश के बाद अग्निशामक विभाग ने पण्डालो के अग्नि सुरक्षा के लिए गाईड जारी कर दिया गया है उसके लिए गाईड लाईन के जांच के लिए आवेदन भी मांगे गए है।और अभी तक मात्र दो ही आवेदन हमारे विभाग मे आए है जिसमे एक के आवेदन को स्वीकृत कर लिया गया है।
उन्होने कहा कि नियम के मुताबिक पंडाल मे व्यवहृत होने वाले किसी भी फेब्रिक सामग्री को fire retardant solution ms treat करने के बाद प्रयोग मे लाया जाएगा।उसके अलावा पण्डाल मे सेथेठिंक सामग्री का प्रयोग नही किया जाए।इसके अलावा पण्डाल के पास तक अग्निशामक वाहनो के पहुचने हेतु रास्ता सुलभ उपलब्ध हो।इसके अलावे पण्डाल का प्रवेश अथवा निकास द्वार की उचाई 2.1 मीटर तथा चौड़ाई 1.25 मीटर से कम नही रहनी चाहिए।और निकास द्वार के पास बाधित नही रहना चाहिए.।इसके अलावे इलेक्ट्रीकल वायर से सभी joints को properly taping होना चाहिए।उन्होने कहा कि अगर पण्डाल के अंदर रोशनी के लिए हैलोजन बल्ब लगाया गया हो तो कपड़ा आदी किसी ज्वलनशील वस्तू से इसकी दुरी कम से कम 1 मीटर अवश्य होनी चाहिए।इसके अलाव पण्डाल मे कम से कम एक अग्निशामक यंत्र abc चार के जी वाला रहना चाहिए।उन्होने कहा कि निकास और प्रवेश द्वारा कम से कम हिंदी व अग्रेजी शब्द इस प्रकार लिखा जाना चाहिए.ताकि दिन के साथ रात मे भी लोग आराम से पढ सके। उन्होने कहा कि इसके अलावा आग लगने की स्थिती मे फायर स्टेशन के फोन नम्बर 101/0657-2348136 पर तुरंत सुचना दे।
गौरतलब है कि जमशेदपुर और इसके आसपास क्षेत्रो मे धुम धाम से दूर्गा पूजा घुमघाम से मनाया जाता है । यहां पर 300 से ज्यादा पण्डाल बनाये जाते है। वही यहां पर पुजा शांति पुर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अभी से तैयारी शुरु कर दी है।

