

आदर्श शिक्षक हेतु होंगे सम्मानित
सतोष अग्रवाल,जमशेदपुर
होंसला बुलंद रखे मंजिल अवश्य मिलेगा , यह बुलंद बाते मुसाबनी प्रखण्ड के माटीगोड़ा पंचायत के सुदूर गाँव सांसपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक मुरारी मोहन भकत का कहना है एवं गाँव के इस शिक्षक ने इस स्कूल को पूरे जिला मे अलग पहचान दिलवाई एवं स्कूल मे गुनवता पूर्ण शिक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत रहे जिसका नतीजा यह है की इस स्कूल से पिछले 5 वर्षो मे 14 बच्चो का चयन मेघा छात्र वृति के लिए जिला मे चयन हुआ एवं वे हमेशा छात्रो के शेक्षिक एवं शारीरिक विकाश के लिए प्रयासरत रहते है , शिक्षा के क्षेत्र मे उनके उत्कृष योगदान को देखते हुए शिक्षक दिवस के दिन जमशेदपुर के झारखंड बुद्धिजीवी मंच के द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।
एवं उन्हे कई भाषाओ का भी अच्छा ज्ञान है एवं कई भाषाओ मे उन्हे पारंगत हांसील है जैसे हिन्दी , अँग्रेजी , के अलावे बांग्ला , संथाली , कुरमाली , ओड़िया भाषा का भी ज्ञान रखते है एवं उन्होने कई गरीब बच्चो को मुफ्त मे शिक्षा भी दे रहे है एवं इस वर्ष उनके द्वारा शिक्षा पाकर लगभग 12 बच्चो मे मेट्रिक मे प्रथम श्रेणी मे उतिर्ण हुए है ।
वहीं माटीगोड़ा पंचायत की मुखिया पूर्णिमा सिंह ने बताया की मुरारी महान भकत एक अनुभवी एवं निष्ठावान शिक्षक है एवं हमेशा विद्यालय एवं गाँव के बच्चो के शेक्षिक एवं शारीरिक विकाश के लिए प्रयासरत रहते है एवं उनके कार्यकाल मे स्कूल को जिला मे अलग पहचान मिली है , वहीं शिक्षक मुरारी मोहन भकत ने कहा की मेरा हमेशा प्रयास रहता है की बच्चो को गुनवता पूर्ण शिक्षा दी जाये एवं हमारे स्कूल के 14 बच्चो को अभी तक मेघा छात्र वृति के लिए चयनित किया गया है ।

