
जमशेदपुर।
झामुमो के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि श्री खान गत 2002 में पार्टी का दामन थामा. उसके बाद से उनके खिलाफ एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. श्री खान मुख्य धारा में शामिल होने के लिये झामुमो में शामिल हुए तथा कई सामाजिक कार्य किये. पुलिस द्वारा उठाया गया कदम पार्टी के साथ-साथ उनकी छवि को भी खराब करने की कोशिश है. इसलिये प्रशासन को सार्वजनिक करना चाहिये कि आखिर हिदायक खान किस गिरोह का संचालन करते हैं. साथ ही बताया कि जल्द ही पार्टी के वरीय नेताओं के साथ वे एसएसपी से मिलकर अपनी बातें रखेंगे.

