जमशेदपुर।
दक्षिण पुर्व रेलवे ने यात्रियो की भीड़ को देखते हुए हावड़ा –पुणे –हावड़ा एसी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन एक और फेरा बढाने का निर्णय लिया है। इस बावत रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। रेलवे द्वारा जारी अधिसुचना के मुताबिक इस ट्रेन का लाभ टाटानगर के लोगो को भी मिलेगा। यह ट्रेन हावड़ा 02222 से 28 नवबंर को शाम के 6.30 में पुणे के लिए प्रस्थान करेगी । टाटानगर स्टेशन मे इस ट्रेन का आगमन 10.05 में होगा। पांच मिनट रुकने के बाद वह ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगी। इस दौरान ट्रेन खड़गपुर , टाटानगर, चक्क्रधरपुर , राउलकेला, झारसुगोड़ा , विलासपुर, रायपुर नागपुर भुसावल मे रुकेगी। उसी तरह यह ट्रेन पुणे से 30 नवबंर को 02221 बन कर सुबह 10,30 मिनट पर प्रस्थान करेगी । और दुसरे दिन दोपहर के 2,20 मे टाटानगर पहुंचेगी।
इस ट्रेन में एसी 2 टायर के चार डब्बे और ए सी 3 टायर के 11 डब्बे का समायोजन होगा। इस ट्रेन के लिए आज से आरक्षण होना शुरु हो गया है।


