
जमशेदपुर।
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के घोटिडुबा से श्राद्ध कर्म मे शामिल होकर वापस स्कूटर पर अपने घर एनएच 33 स्थित पिपला जा रहे दंपति की स्कूटर दिगड़ी मौड़ के समीप करीब 5.30 शाम को अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी इस दुर्घटना मे स्कूटर सवार लालमोहन महतो ( 45 ) एवं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी पर जादूगोड़ पुलिस ने अपने वाहन पर दोनों को जादूगोड़ा अस्पताल लाया जहां लालमोहन महतो को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया एवं उसकी पत्नी का इलाज़ किया जा रहा है एवं अभी तक उसकी पत्नी को पति की म्र्तियु की जानकारी नहीं दी गयी थी ।

