
जिला भाजपा ने साकची में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती


जमशेदपुर-।आज भाजपा जमशेदपुर महानंगर के तत्वावधान में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।भाजपा के साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्वामी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय इतिहास के अप्रतिम हस्ताक्षर थे। उनका पूरा जीवन वृत्त अपने आप मे एक ग्रंथ है।स्वामी जी ने अपने जीवन काल मे भारतीय संस्कृति एवं भारतीय दर्शन को एक वैश्विक पहचान दिलवाई।स्वामी जी की विद्वता का लोहा आज भी पूरा विश्व मानता है।धर्म,संस्कृति,अध्यात्म ,दर्शन जैसे गूढ़ विषयो पर स्वामी जी की अदभुत पकड़ थी।उन्होंने कहा कि आज भी स्वामी जी के विचार प्रासंगिक है।उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की वे आज के इस पावन अवसर पर स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करें ।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी स्वामी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों के अनुसरण का संकल्प लिया तथा “स्वामी जी अमर रहे”के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रशेखर मिश्र, विनोद सिंह, मिथिलेश सिंह यादव,भरत सिंह, कुलवंत सिंह बंटी , हलधर नारायण साह,संजीव कुमार,भूपेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,अनिल मोदी,सुनील बारी, राकेश सिंह,पुष्पा तिर्की, विमल जालान,विक्रम चंद्राकर,महेंद्र यादव,अमरजीत सिंह राजा,श्रीराम प्रसाद,ध्रुव मिश्रा,शांति देवी,राजपति देवी,नीलू मछुवा,रतन महतो,एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

