
जमशेदपुर। आज स्वदेशी जागरण मंच जमशेदपुर महानगर का जिला सम्मेलन धालभूम क्लब साकची में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्दघाटन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति और संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो, मुख्य वक्ता दीपक शर्मा ‘प्रदीप‘ , बंदेशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, जेकेएम राजू, मंजु ठाकुर और जिला संयोजक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।
अपने संबोधन में मंत्री सरयू राय ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच पिछले 25 वर्षों से देश भर में आर्थिक विषयों पर जन जागरण का कार्य कर रही है। और स्वदेशी जागरण मंच देश का इकलौता ऐसा संगठन है जो विश्व व्यापार संगठन की बैठकों में हिस्सा लेते आया है। साथ हीं उन्होने कहा कि मंच हमेशा स्वदेशी भावना को लेकर कार्य करती है और देश में अगर कुछ गलत हो रहा है तो सरकार के उस निर्णय के खिलाफ जन आंदोलन करती है चाहे सरकारें किसी की भी हो।
मुख्य वक्ता दीपक शर्मा ‘प्रदीप‘ ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच देश के लोगों के बीच जन जागरण का कार्य करती है और देश के समक्ष आने वाले खतरे से लोगों को आगाह कराती है। उन्होने कहा कि आज विदेशी कम्पनियां भारत को चारागाह के रूप में देख रही है। आज भारत दूनियां को एक बाजार नज़र आ रहा है इसलिय विदेशी कम्पनियां भारत में निवेश करने को तैयार है। उन्होने वाॅलमार्ट आदि कम्पनियों के उदाहरण भी प्रस्तूत किये।
कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंदेशंकर सिंह ने किया। स्वागत भाषण जिला संयोजक सीपी सिंह, विषय प्रवेश अभय सिंह ने कराया जबकि संचालन राकेश पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन जेकेएम राजू ने किया।
सम्मेलन में कुल तीन सत्र आयोजित हुए जिसमें पहले सत्र में मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय परिषद की वैठक में लाये गये 3 प्रस्तावों ( रूपये की परिर्वतन शिलता, प्रत्येक लोगो के लिए हथियार और पर्यावरण) के उपर प्रकाश डाला तथा इससे होने वाले घातक परिणामों के बारे में बताया। दुसरे सत्र में शहर की समस्याओं पर चर्चा कर एक प्रस्ताव पारित कराया गया। तीसरे सत्र में संगठनात्मक चर्चा और कुछ नये कार्यकर्ताओं को संगठन का दायित्व भी दिया गया। स्वदेशी जागरण मंच अधिवक्ता परिषद के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक के रूप में कुमारी ममता सिंह को बनाया गया।
जिसमें बागबेडा़ नगर संयोजक रंजीत शर्मा, सह संयोजक श्याम राव को बनाया गया। उसी तरह मानगो नगर संयोजक प्रीति सिन्हा को तथा सह संयोजक श्री बिजय खेमको को बनाया गया। कदमा नगर संयोजक पारस नाथ दुबे को तथा सह संयोजक विनय भूषण और मुन्नी देबी को बनाया गया। सीतारामडेरा नगर संयोजक श्री अजय गुप्ता तथा सह संयोजक ताराचंद कालिंदी एवं रवि महापात्रा को बनाया गया। बारीडीह नगर संयोजक दिलीप कुमार प्रेम को तथा सह संयोजक संजय साहु और शेखर मोहन्ती को बनाया गया।
अंत में बंदे मातरम के साथ सम्मेलन को समापन हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मरलीधर केडीया, सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, डा0 अनील राय, राजपति देबी, सुनीता सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रभा सिंह, गौरव शंकर, अनिल तिवारी, अभीषेक बजाज, रौशन सिंह, केपी चैधरी, चंदना बनर्जी, विजय सिंह, जवाहर लाल शर्मा, मुकेश कुमार, कौशल किशोर, रवि शंकर मिश्रा, देव कुमार, देवी प्रसाद, अनामिका शर्मा, विजया लक्ष्मी, रघुवीर पाण्डेय सहित 400 की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

