
जमशेदपुर।
पेयजल एवं स्वचछता मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में 15 सिंतंबर से 2 अक्टुबर 2018 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा 2018 कार्यक्रम के तहत आज धालभूमगढ़ प्रखण्ड के माहूलिसोल गांव में साफ सफाई का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही लोगो को जागरूक करने के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में लोगो को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। शौचालय की उपयोगिता के बारे में बताया गया। बच्चों द्वारा स्वच्छता से संबंधित प्रभातफेरी भी निकाली गई। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता ही सेवा 2018 के तहत पूरे जिले में सफाई अभियान चल रहा है वहीं हेल्थ कैंप का भी ओयाजन किया जा रहा है।



