
जमशेदपुर।

बर्मामाईस के लक्ष्मीनगर मे स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विधालय के कई बच्चे मिड डे मिल के खाने मे बीमार पड़ गए।स्कूल के शिक्षको ने सभी बच्चो को ईलाज के लिए एम जी एम अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां बच्चो का ईलाज चल रहा है।

स्कूल की प्राचार्या ने कहा कि प्रतिदीन की भाती आज भी स्कूल की बच्चो ने खाया।उस दौरान किसी खाने के बरतन मे छिपकली गिरने की बात सामने आई।और उसके बाद कई बच्चो को उलटियो होने लगी।हमलोगो ने गड़ी मांगा कर सभी बच्चो को ईलाज के लिए एम जी एम अस्पताल लाया गया है।इसमे 6 बच्चे की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। वही जिला शिक्षा अधिक्षक ईंन्दु भूषण सिंह ने कहा कि टेल्को थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर मे स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य व उच्च विधालय मे कई बच्चे बीमार होने की सुचना मिली है ।इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है। जो भी दोषी होगे उसे बख्शा नही जाएगा। उन्होने कहा कि वैसे पहले बच्चो को ईलाज पर जिला प्रशासन घ्यान दे रही है।

