
जमशेदपुर।


भष्ट्राचार निरोधक व्यूरो ने शनिनार को सरायकेला थाना क्षेत्र स्थित नृपराज राजकीय उच्च विधालय प्लस टु के प्रधान लिपिक विमल कुमार भगत और चपरासी सुपेय तपय को 2000 हजार नगद घुस लेते गिरफ्तार किया है।उन दोनो की गिरफ्तारी परसुडीह के अंथोनी कुमार के शिकायत के आधार पर की गई है।
इस सबंध मे ACB के डी एस पी अमर पाण्डेय ने बताया कि परसुडीह के रहने वाले चन्द्रशेखर शर्मा के पुत्र अंथोनी कुमार ने जमशेदपुर स्थित भष्ट्राचार निरोधक व्यूरो के आवेदन दिया था कि अंथोनी कुमार की नौकरी रेलवे मे हो गई थी। इसके लिए उन्हे कुछ शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जरुरत थी। शैक्षणिक प्रमाणपत्र के लिए प्रधानलिपिक के द्वारा 2000 रुपया की घुस की रकम की मांग की गई थी। और वादी उसे देना नही चाहते थे। उस शिकायत की जांच की गई तो उसे सही पाया गया। उसके बाद ACB ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए आज 2000 नगद रुपया घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह पैसा प्रधानलिपिक स्कूल के चपरासी के मदद से ले रहे थे। इस कारण दोनो को गिरफ्तार किया गया है।

