
जमशेदपुर। गुरुवार को जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर सोनल सिंह की अगुआई में सोनारी के विभिन्न इलाकों में पॉलिथीन कैरी बैग के विरुद्ध अभियान चलाकर कुल 27100 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। सोनारी के बाद कदमा में भी दो दुकानदारों को प्रतिबधित प्लास्टिक बैग का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने शहर के नागरिकों से पॉलिथीन बैग से तौबा करने का आग्रह करने के साथ साथ स्पष्ट भी किया कि जेएनएसी की ओर से प्लास्टिक प्रतिबन्ध का उल्लंघन करने वालों के साथ किसी तरह की न तो नरमी बरती जाने जैसी कोई बात है और न ही कोई समय सीमा में छूट। कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध नगर निकाय द्वारा चलाये जा रहे अभियान में समाज के हर वर्ग से सक्रिय सहयोग की जरुरत है।

