
जमशेदपुर।


राज्य के मुख्यमंत्री ऱघुवर दास नें अपने जमशेदपुर प्रवास के दौरान अपने कारकेड मे वाहनों की संख्या को कम करने का आदेश जिला प्रशासन को दिया है। कारकेड मे अधिक गाड़ियां होने से आम लोगों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अगले आदेश तक कारकेड में वाहनों की अधिकतम संख्या 6 रखने को कहा है। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को इस पर शक्ति से अमल करने को कहा है।
सी एम पहुंचे जमशेदपुर।
वही राज्य के सीएम ऱघुवर दास शाम के पांच बजे के लगभग जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान सोनारी एयर पोर्ट में उनका स्वागत जिला प्रशासन के लोगो के अलावे भाजपा के कार्यकर्ताओ के द्वारा किया गया। एयर पोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे अपने एग्रीको स्थित आवास चले गए।

