
जमशेदपुर।


बिष्टुपुर जी टाउन मैदान में कुरमी समाज द्धारा मंगलवार 05 सितम्बर को आयोजित होने वाले करमा पर्व में शामिल होने के लिए शहर आ रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत एवं राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचु का भव्य स्वागत युवा कांग्रेसियों द्धारा आदित्यपुर पुल वा बिस्टुपुर सिंग्नल के पास किया जायेगा। इसे सफल बनाने के लिए झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी की एक बैठक सोमवार को साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ क्वाटर नंबर 99 (बैंक आॅफ इंडिया के पास) में प्रदेश सचिव राकेश साहू
की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित परविंदर सिंह ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखदेव भगत एवं प्रदीप कुमार बलमुचुकरमा पर्व में शामिल होने से पहले कदमा उलियान स्थित झामुमो नेत्री सविता महतो से मिलने उनके आवास जायेंगें।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सन्तान भगत ,जिला महासचिव शिबु सिंह, कृष्णा ठाकुर, जिला सचिव सतीश रजक, पोटका अध्यक्ष निर्मल पात्रो,उपाध्यक्ष अरुणा मुखी, महासचिव सोनु सिंह, रोहित सिंह, सौरव चटर्जी, कमलेश साव, बलदेव सिंह अशोक साव ,आदि मौजूद थे।

