
सी एम ऱघुवर और सरयू एक साथ आए रांची से


जमशेदपुर।
गुरुवार को रघुवर और सरयु एक साथ हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर आना एक बार राजनिती गरियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।दो दिन पहले ही रांची स्थित अपने आवास में संवाददाता सम्मेलन कर मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव के खिलाफ भड़ास निकालने के बाद एका एक मुख्यमंत्री रघुवर दास और सरयु राय को हेलीकाप्टर से रांची से जमशेदपुर आने पर लोग अलग अलग तरह के कयास लगा रहे है। जमशेदपुर या इसके आस पास हुए किसी भी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में मंत्री सरयु राय को साझा करते नही देखा गया था।यहां तक हाल ही मे शहर में संपन्न हुए मेमोटंम ऑफ झारखंड मे भी इनका नाम तक नही रखा गया था। जबकि कार्यक्रम सरयु राय के विधानसभा क्षेत्र में ही हुए थे।यही नही इसके पीछे कारण पार्टी में गुटबाजी भी चरण पर है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे। वही मुख्यमंत्री के साथ रांची से मंत्री सरयू राय मे भी आए। सोनारी एयरपोर्ट पर जिले के उपायुक्त अमीत कुमार, एसएसपी अनूप टी मैथ्यू समेत भाजपा के कार्यकर्ताओं मुख्यमंत्री को फूलो का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास सोनारी एयरपोर्ट से कदमा के उलियान भाजपा नेता स्व. अभिजीत चक्रवर्ती (गणेश) के परिवार के साथ मुलाकात की । उसके बाद मानगो स्थित भाजपा नेता स्व. सुप्रियो लायक के परिवार के साथ मुलाकात की। बताजा जाता है दोनो नेता का निधन पिछले दिनों बीमारी से हो गया था।मुख्यमंत्री ने उनके परिजनो से मिल कर उन लोगो को हर सहायता पहुंचाने का आशवासन दिया। परिजनो द्वारा पुरानी बाते सुन कर मुख्यमंत्री रघुवर दास भावुक हो गए। यहा से मुख्यमंत्री रघुवर दास एग्रिको स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होने राज्यवासियो दीपावली की शुभकामनाए देते हुए कहा कि मां लक्ष्मी हर गरीब के जीवन में समृद्धि आए।

