रवि झा
जमशेदपुर।27मई
स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से करीब 3 साल से सऊदी अरब के दमाम में फंसा हुआ मुसाबनी का शेख जावेद आखिरकार अपने घर वापस लौट आया। शेख जावेद के अपने घर वापस आने पर ग्रामीणों ने सांसद विद्युत वरण महतो का गांव में स्वागत कर सम्मानित किया।
इस संबंध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष रूस्तम अंसारी ने कहा कि मुसाबनी प्रखण्ड अन्तर्गत बादिया ग्राम निवासी शेख समीरूद्दीन के पुत्र शेख जावेद अख्तर विगत तीन साल पूर्व एजेंट के माध्यम से चालक के रूप में कार्य करने सऊदी अरब के दमाम गया था लेकिन वहां के शेख ने उसे चालक का काम नहीं करा कर और कुछ काम कराने लगा और तयशुदा पैसा भी नहीं दिया गया ।इस दौरान शेख ने जावेद अख्तर का पासपोर्ट और वीजा को भी अपने पास रख लिया और जावेद को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रतारण भी किया जाने लगा। जावेद किसी तरह 6महीना पुर्व इसकी जानकारी मुसाबनी मे अपने परिजनों को दी ।परिजन मुझसे मिले और हम लोगों ने इस मामले को लेकर स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात की। उसके बाद उनके हस्तक्षेप के बाद आज जावेद अपने घर वापस लौटा।
वही इस संदर्भ में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि मुसाबनी के कुछ ग्रामीण 6 महीना पूर्व उनसे मिलने आए थे और जावेद अख्तर साऊदी अरब मे फंसने की जानकारी दी।मै दिल्ली जाकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की।उन्होने उस वक्त हमे हर सभंव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया और उन्ही के प्रयास से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पहल पर सकुशल अपने घर पहुँचा।
