जमशेदपुर।
एनआइए की टीम को एक बडी कामयाबी हासिल हुई है, टीम ने सऊदी अरब से गिरफ्तार हुए अलकायदा के संदिग्ध आतंकी सैयद मोहम्मद जीशान अली जो की जमशेदपुर का रहने वाला है उसे भारत लाया है अलकायदा का संदिग्ध आतंकी सैयद मोहम्मद जीशान अली जमशेदपुर के आजाद नगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 14 का निवासी है जो की सऊदी में रहकर एक निजी काम करता था इधर जीशान अली की गिरफ्तारी के बाद एटीएस की चार सदस्य टीम संदिग्थ के जमशेदपुर स्थित आवास पहुंची, और सैयद मोहम्मद जीशान अली के पिता से पूछताछ की
टाटा ग्रोथ शॉप से सेवानिवृत हुए रकिबुल हैदर के दो पुत्रों में मोहम्मद जीशान अली बड़ा और मोहम्मद अली छोटा पुत्र है। बड़े पुत्र की गिरफ्तारी के सबंध में जब रकिबुल हैदर से बात किया गया तो उन्होने स्वीकार किया कि उनकी पुत्र की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन उन्होने साफ तौर पर कह दिया कि उनके बेटे पर लगा आरोप बिल्कुल गलत और निराधार है। उसके बाद उन्होने कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया । और घऱ का दरवाजा बंद कर दिया।
गौरतलब है की 18 जनवरी 2016 को अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी जो की जमशेदपुर के रहने वाले थे मोहम्मद कटकी और मोहम्मद शामी को गिरफ्तार किया गया था और इसके गिरफ्तारी के बाद इन दोनों ने खुलासा किया था की, मानगो का रहने वाला सैयद मोहम्मद जीशान अलकायदा का प्रसिक्षण देता है, और उसने ही इन दोनों को आतंकवादी बनाया था, इसका खुलासा किए जाने के बाद भारत सरकार उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थ और अंततः अलकायदा का संदिग्ध आतंकी जो सऊदी अरब में बैठकर भारत में अपना कैंप चला रहा था, उसे भारतीय दूतावास की मदद से सऊदी से गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि ए.टी.एस. की टीम जीशान के पिता से पूछताछ कर रही है इस पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते है.लेकिन मामले में जिला प्रशासन और परिवार वाले कुछ भी कहने से इनकार कर रहे है


