
जमशेदपुर ।


गधड़ा के ग्रामीणों अपने क्षेत्र की सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन के साथ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के उपरांत उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौपा गया।
इस संबंध में उत्तर पूर्वी गधड़ा पंचायक के उपमुखिया बिरजु पात्रो ने कहा कि बीते वर्ष 1 दिसबंर को गदड़ा फुटबांल मैदान से लेकर तुपुडांग तक सड़क की दयनीय स्थिती को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौपा गया था। इस मामले की सी एम कार्यलय ने काफी गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त को इस मामलें मे कार्रवाई करने को कहा गया था। लेकिन आज तक सड़क की स्थिती जस तस बनी हुई है। इस कारण उस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क की जर्जर स्थिती के कारण आए दिन क्षेत्र में सड़क हादसा होते रहता है।उन्होंने कहा कि अब भी सड़क निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीण इसको लेकर जल्द जोरदार अंदोलन शुरु करेंगे ।

