
जमशेदपुर।
एम जी एम थाना क्षेत्र भिलाई पहाड़ी के पास रहने वाली एक युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किये जाने से नाराज होकर शरीर मे किरासन तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।गंभीर अवस्था मे घायल युवती को ईलाज के लिए एम जी एम अस्पताल मे भर्ती कराया गया ।जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आत्मदाह करने वाली युवती का प्रेम संबध गांव के मुखिंया के भाई शिव चरण सिह से प्रेम सबंध था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई. मगलवार की शाम वह मुखिया के भाई से शादी करने के लिए कहने लगी। उसने शादी से इनकांर कर दिया। उसके बाद वह घर आई और अपने उपर किरासन तेल छिड़कर कर आग लगा। स्थानिय ग्रामीण ने उसे उठाकर एम जी एम अस्पताल लाया । उसकी स्थिती गंभीर बताई जा रही है।वही आत्मदाह करने के पूर्व लड़की ने चार पन्ना का सोसाईड नोट छोड़ा है जिसमे उसने इसके लिए अपनी प्रेमी को आरोपी बनाया है।

