जमशेदपुर-शहीद दिवस पर भाजपाईयों ने वीर सपूतों को अर्पित की श्रद्धांजलि 

जमशेदपुर।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव के 86वें शहादत दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के  जमशेदपुर महानगर कमिटी की ओर से जेम्को चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा एवं शहीद सुखदेव तथा राजगुरु के छवि चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में ज़िले के विभिन्न मण्डलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अमर क्रांतिकारियों को नमन किया। इस दौरान समूचा क्षेत्र क्रांतिकारियों के जय घोष एवं वंदेमातरम के नारों से गुंजायमान रहा। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीनों ही महाबलिदानी वीरों ने अपने यौवन को देश की स्वतंत्रता की बलिवेदी पर न्यौछावर करके विश्व के लिए अनुपम उदाहरण कायम किया। देश की कोटि कोटि जनता उनके शहादत को पलपल नमन करती है। कहा कि अमर क्रांतिकारियों के बलिदान की यशगाथा हमें सदैव प्रेरित करती है। मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला,रामबाबू तिवारी,चंद्रशेखर मिश्रा,देवेन्द्र सिंह,नन्दजी प्रसाद(पूर्ब जिला अध्यक्ष),प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव,खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी,युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,विद्यायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,सत्यप्रकाश सिंह,राकेश सिंह,अरुण कुमार मिश्रा,पुष्पा तिर्की,विमलकान्त झा,अमरजीत सिंह राजा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरू सिंह,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज बाजपेयी,राजपति देवी,प्रीती सिन्हा,पप्पू मिश्रा,प्रोबिर चट्टर्जी राणा,रमेश नाग,राजेश साव,रंजन सिंह,श्रीराम प्रसाद,पंकज सिन्हा,मंटू चरण दत्ता,अभय चौबे,संजय सिंह,कमलेश साहू,लालचंद सिंह,सुमित शर्मा,मिलन सिन्हा,विजय सिंह,गुरु गोबिंद सिंह आजाद,भगवन सिंह,मीरा शर्मा,डी डी त्रिपाठी,हरेराम यादव,ललन यादव,अमर शर्मा,बंटी अग्रवाल,अशोक सामंता,हरेन्द्र सिंह,विमलेश उपाध्याय,राकेश राय समेत सैकड़ों भाजपाईयों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों के प्रति आस्था व्यक्त की।
  • Related Posts

    Jamshedpur News :वन महोत्सव पर टाटा स्टील ने शुरू किया सप्ताहभर का पौधरोपण अभियान

    जमशेदपुर: वन महोत्सव 2025 के अवसर पर टाटा स्टील ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रविवार को आइएसडब्ल्यूपी सी-2 क्वार्टर परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम…

    Jamshedpur News : CGPC के कार्यों से गदगद हुए लखविंदर सिंह लक्खा

    जमशेदपुर। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के उपप्रधान सरदार लखविंदर सिंह लक्खा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पहुंचा.इस प्रतिनिधिमंडल…

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि