
संवाददाता


जमशेदपुरः रांची बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पर सिल्ली में जानलेवा हमला के खिलाफ जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे. यह हड़ताल झारखंड बार एसोसिएशन के आह्वान पर किया गया था. इसमें पूरे राज्य के अधिवक्ता पेन डाउन हड़ताल पर रहे. अधिवक्ताओं ने जिला व राज्य सरकार से मांग की है कि अधिवक्ताओं को उचित सुरक्षा मुहैया करायी जाये, हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये.

