
जमशेदपुर। हैप्पी क्रिसमस के मौके पर 24 दिसम्बर रविवार की रात जमशेदपुर शहर की सड़कों पर सांता क्लाॅज उपहार बांटने के लिए निकलेंगें। सिनेतारिका माधुरी दीक्षित के प्रशांसक पप्पू सरदार सांता क्लाॅज बनकर जायेंगें और साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी की प्रमुख सड़कों समेत बिष्टुपुर एवं गोलमुरी चर्च सांता क्लाॅज बनकर जायेंगें और क्रिसमस की बधाई देते हुए सबके बीच उपहार बांटेंगें। जानकारी हो कि पिछले 6 साल से पप्पू सरदार सांता क्लाॅज बनकर आम लोगों के बीच जाते हैं और खुशी बांटने का प्रयास करते हैं।

