
जमशेदपुर।


सोमवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू से उनके सोनारी आवास पर युवा कांग्रेस के नेता नौ अगस्त बुधवार को झारखंड विधानसभा का घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मिले और विचार विमर्श किया। श्री बलमुचू ने हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को रांची पहुचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा। श्री बलमुचू के आदेशानुसार युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में बुधवार नौ अगस्त को सुबह 08 बजे साकची आमबगान मैदान से कांग्रेसी रांची के लिए रवाना होंगें। बलमुचू के अनुसार कोल्हान प्रमडल से लगभग 10 हजार से अधिक कांग्रेस के कार्यक्रर्ता रांची जायेंगें।
सोमवार को बलमुचू से मिलने वालों में प्रमुख रूप से एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव नलिनी सिन्हा, प्रदेश सचिव राकेश साहू, प्रदेश सचिव आशीष मुखी, जिला महासचिव शिबू सिंह, पश्चिम विधानसभा उपाध्यक्ष अरुणा मुखी, जुगसलाई विस् महासचिव सोनू सिंह, पूर्वी महासचिव सरवीण मुखी आदि मौजूद थे।

