
जमशेदपुर।
क्षेत्र में विद्युतीकरण के लिए विद्युत विभाग पोल और ट्रांसफर्मर लगाने के लिए लगातार कई स्थानों पर गड्ढे खोद रही है। समय पर गड्ढे न भरे जाने के कारण आये दिन यह परेशानी का सबब स्थानीय लोगों के लिए बन रही है। घोड़ाबांधा क्षेत्र में पिछले पंद्रह दिनों से अधिक समय से लगभग छह फीट से ज्यादा गहरे गड्ढे खुले छोड़े दिए गए हैं। हालांकि उसमें पोल और खम्भे स्थापित किये जाने बाकी है। शनिवार शाम घोड़ाबांधा के काली मंदिर के समीप खुदे हुए गड्ढे में एक गर्भवती गाय गिर गयी। असहनीय पीड़ा से तड़प रही गए तेज़ आवाज़ में पुकार रही थी। वहाँ से गुज़र रहे स्थानीय भाजपा नेता आशिष पॉल और स्वाधीन बनर्जी ने गाय की पुकार सुनी और सहायता के लिए दौड़ें। इन्होंने स्थानीय लोगों को एकत्रित कर गाय को रस्से की सहायता से बाहर निकाला। बाद में प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय पशु चिकित्सक को भी बुलाकर गाय की सेवा की गयी। स्थानीय विद्युत विभाग के कर्मियों की लापरवाही से लोगों में नाराज़गी थी। मौके पर
राजीव रंजन, गोपाल बनर्जी, विश्वजीत बनर्जी, सुनील गोराई, कृष्णा गोराई सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

