
जमशेदपुर।


आजादनगर थाना क्षेत्र मे एक एंजेन्सी चालक के द्वारा विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम कई युवाओ से पैसा और पार्सपोर्ट लेकर फरार होने के मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले को लेकर भुक्तभोगी कई युवा सीटी एस पी से मुलाकात मांग कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग हैं।
इस सदर्भ में भुक्त भोगी युवक ने बताया कि मोहम्मद गौर ने बताया कि वह अपने मित्रो के साथ मिलकर आजादनगऱ थाना क्षेत्र के चेपा पुल के ग्लैक्सी इन्टरनेशनल गया ।वहां पर कुवैत मे नौकरी दिलाने को लेकर अपना पासपोर्ट और 75 हजार रुपया जमा कराया ।वहां हमे बीजा भी उपलब्ध कराया गया ।उस एजेंसी के संचालक बर्मामाईन्स के कुदरत अली थे।कुछ दिन बाद जब वहां पहुँचा तो देखा कि एजेंसी को बंद कर संचालक फरार है।हमलोगो ने बीजा का जांच कराया तो पता चला कि वीजा नकली है ।तब हमलोगो को पता चला की हमलोगो ठगे गए है।इस जाल मे लगभग 300 युवा फंसे है।
इस संर्दभ में सीटी एस पी चंदन झा ने बताया कि पुरे मामले की जानकारी ले ली गई है ।पुलिस अपने स्तर से पुरे मामले की जांच कर रही हैं। उन्होने कहा कि आरोपी एंजेन्सी चालक की तलाश जारी हैं।उसके लिए एक विशेष टीम गठन किया गया हैं। उन्होने कहा भुक्तभोगी युवाओ का कहना कि उस एजेसी में पासपोर्ट रखा हुआ हैं।पुलिस वहा जाकर देख रही है ।अगर वहां पर पासपोर्ट होगा तो जांच पङताल के बाद पासपोर्ट दे दिया जाएगा।

