जमशेदपुर । शहर की लोकप्रिय सामाजिक संस्था ‘समर्पण’ के संयोजक श्री ललित दास ने मेन रोड, एग्रिको में आयोजित एक सादे समारोह में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच झारखंड असंगठित कामगार निबंधन पत्र का वितरण मंगलवार को किया। यह पत्र, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा जारी किया गया है। ‘समर्पण’ द्वारा वितरित इस पत्र को लॉमिनेशन कराया गया है, ताकि कार्ड काफी दिनों के बाद भी खराब न हो पाये।
श्री दास ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है लेकिन इन योजनाओं के लाभ से बडी संख्या में असंगठित श्रमिक वंचित रह जाते हैं। वजह यह है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक दैनिक कार्यों में इस तरह व्यस्त करते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चलता है कि उनके विकास के लिए क्या-क्या कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ‘समर्पण’ के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती पर विगत दो अक्टूबर को एक शिविर लगाकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ऑन लाइन निबंधन कराया गया था, जिसका वितरण एग्रिको में किया गया।
इस अवसर पर ‘समर्पण’ परिवार के नीरज कुमार कैवर्त, देव कुमार कैवर्त, संजीव नायक, रूपेश साहू, ज्ञान सिंह, प्रदीप कुमार दुबे, दीपक कुमार सिंह, सोनू दत्ता समेत कई अन्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया।



