
जमशेदपुर । सामाजिक संस्था ’समर्पण‘ के संयोजक व युवा नेता श्री ललित दास ने शहर में पड रही कडाके की ठंड से बचाव के लिए देवनगर, साकची स्थित कुष्ठ कल्याण आश्रम में रह रहे 300 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याण आश्रम के अध्यक्ष जैनुद्दीन ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता गुंजन यादव व धन्यवाद ज्ञापन नीरज कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान कंबल पाकर आश्रम में रह रहे लोगों श्री दास के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही असली मानवता की सेवा है एवं हर किसी को समाज के गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद करना चाहिए।
इस कार्य में ’समर्पण‘ परिवार के नीरज कुमार, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश कुमार, प्रदीप, देव कुमार, संजीव नायक, राजा, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रमेश नाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुंजन यादव, मित्रु प्रधान, अनील कर्मकार, महेश, अमित अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


