

विगत पांच दिनों से जमशेदपुर अभिभावक संघ की चली आ रही भूख हड़ताल वापस
जमशेदपुरः आखिरकार जमशेदपुर अभिभावक संघ की भूख हड़ताल के आगे राजेंद्र विद्यालय प्रशासन झुका और यह माना कि अभिवंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा. इसके बाद जमशेदपुर अभिभावक संघ ने विगत पांच दिनों से चली आ रही भूख हड़ताल वापस ले लिया.
मुख्यमंत्री के कड़े रुख को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को राजेंद्र विद्यालय प्रशासन के प्रतिनिधियों को बुलाया था, प्राचार्य सीबी सहाय, ललन राय व नामजद लोगों व बच्चों बुलाया था. साथ ही संघ के प्रतिनिधियों को भी बुलाया था. दोनों के प्रशासन ने वार्ता करायी, जिसमें राजेंद्र विद्यालय प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने अपनी गलती मानते हुए अभिवंचित वर्ग के 11 बच्चों के नामांकन पर सहमति जतायी व लिखित तौर पर दिया. इसके बाद जमशेदपुर अभिभावक संघ ने अपनी भूख हड़ताल वापस ले ली. गौरतलब है कि इस हड़ताल को आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन दिया था. इसे संघ ने बड़ी जीत बताया है. साथ ही कहा कि उनका आंदोलन रंग लाया. इसका नेतृत्व डॉ उमेश कुमार कर रहे थे. साथ ही बडी में अभिवंचित वर्ग के लोग शामिल थे. डॉ कुमार ने मीडियाकर्मियों के प्रति भी आभार जताया कि उनका साथ –सहयोग काफी मिला, जिस कारण यह आंदोलन अपनी मंजिल पा सका.
