
जमशेदपुर।


जुगसलाई बजरंगटेकरी अखाड़ा समिति की ओर से राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शारदा देवी को तलवार व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती शारदा देवी ने कहा कि रामनवमी का त्योहार हमारी वर्षों पुरानी परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जीने का संदेश देता है। उन्होंने लोगों को इस त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध शरण, अभियंता अशोक कुमार समेत काफी संख्या में समाज के जाने-माने लोग उपस्थित थे। महिलाओं ने भी समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूरा माहौल धार्मिक भक्तिमय बना रहा।

