
जमशेदपुर।


रांची- से चलकर भाया टाटा होकर आने -जाने वाली रांची- हावड़ा- रांची इन्टरसिटी एक्सप्रेस(22891—.22892) के दिन मे बदलाव किया गया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा अधिसुचना जारी कर दी गई है। पहले यह ट्रेन गुरुवार , शुक्रवार,और शनिवार को टाटानगर हो कर दोनो दिशाओं में आवागमन करती थी। लेकिन अब यह ट्रेन दोनो दिशाओं में टाटानगर होकर बुधवार , गुरुवार और शनिवार को टाटानगर होकर आवागमन करेगी।हालाकि ट्रेन के समय में कोई परिवर्तन नही किया गया है।

