
जमशेदपुरः मुसलिम समुदाय का अति पवित्र पर्व माहे रमजान शुक्रवार से शुरु हो गया. जैसा कि विदित है कि गुरुवार को चांद दिखने के बाद शुक्रवार से रमजान शुरू हुआ. मुसलिम समुदाय ने अहले सुबह सहरी किया. इसके बाद उपवास किया. चूंकि जुम्मा का दिन था, सो मसजिदों में जा कर नमाज अदा की. शुक्रवार को शहर के सभी मसजिदों में भारी भीड़ देखी गयी. खास कर साकची का जामा मसजिद, आजादनगर का मदीना मसजिद, बारी मसजिद, धातकीडीह मसजिद समेत शहर तथा इसके आस-पास स्थित चालीस से भी अधिक मसजिदों में नमाज अता की गयी. संयम व इबादत के इस पर्व में क्या बच्चे, क्या बुढ़े, क्या नौजवान सभी में उत्साह का माहौल था. चेहरे पर खुदा का नूर टपक रहा था.



