
जमशेदपुर।
शहर के कीनन स्टेडियम मे खेले जा रहे गोवा और झारखंड के बीच रण्जी मैच के दुसरे दिन गोवा ने 2 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिये । 30 अक्टुबर से शुरु होने वाला मैच बारिश के कारण नही शुरु हो पाया। आज भी मैदान गीली होने के कारण खेल से देरी शुरुआत हुई।
दोनो टीम ने टॉस किया ।गोवा ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले पारी मे गोवा ने दो विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाया।झारखंड के समीर कादरी ने दो विकेट लिये । समीर कादरी के बॉल पर अमीर ने शॉट लगाया जिसे सन्नी गुप्ता ने लपक लिया । जबकि सागुन कामत को समीर कादरी के बॉल कुमार देवव्रत ने लपक लिया।आज का खेल समाप्त होने तक गोवा की ओर से स्वपनिल 67 पर और घीरज 8 रन पर खेल रहे थे।

