जमशेदपुर। शुक्रवार को रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जमशेदपुर के युवा कांग्रेसियों ने पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का भव्य स्वागत किया। मौके पर राजेश सिन्हा सन्नी, राकेश साहू, ज्योतिष यादव, राजीव रंजन प्रसाद आदि मरैजूद थे। श्री शिंदे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के समक्ष ही इन युवा कांग्रेसियों से झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
