
जमशेदपुर।


एम जी एम थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम खाने पीने के दौरान वापासी झगड़े में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवक की पहचान बालीगुमा के रहने वाले शिव कुमार कुशवाहा के पूत्र अमीत कुमार के रुप में की गई। वही इस घटना के विरोध में भाजपा नेता विकास सिंह एस एस पी से मिलकर आरोपी युवक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होने कहा कि आरोपी गिरफ्तारी जल्द नही होगी तो भाजपा इस मामले को लेकर जोरदार अंदोलन करेगा।
घटना के संर्दभ मे बताया जाता है कि एम जी एम थाना क्षेत्र स्थित मुखियाडांगा में गैस गोदाम में अमीत अपने दोस्त कुणाल, दोस्त के साथ विजय दशमी की खुशी मे पार्टी मनाने गया था। पार्टी मनाने के दौरान अमीत की स्थानिय लडको से विवाद हो गया। विवाद मारपीट पर पहुंच गया। इस दौरान अमीत ने अपने दोस्तो के साथ उसे पीट दिया। जिसका नतीजा यह निकला वह ल़ड़का वापस अपने घर लौटा और कुछ देर के बाद फिर वहां आया और अमीत पर गोली चला दी। अमीत पर गोली चलते ही उसके दोस्त वहां से छिप गए।घटना के अंजाम देने के बाद वह लड़का वहां से फऱार हो गया। अमीत को उसके दोस्तो के मदद से एम जी एम अस्पताल लाया गया । जहां डाक्टरो ने उसे आज मृत घोषित कर दिया।वही पुलिस ने शव को कब्जें मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।

