
जमशेदपुर । बागबेड़ा पुलिस ने सोमाय झोपड़ी के लगे टुसू मेला के दौरान मुर्गा लड़ाई के दौरान जीत की खुशी मे गोली चलाने के आरोप मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक देशी पिस्तौल को भी पुलिस ने बरामद किया है। इस संर्दभ में डी एस पी ( लाॅ एण्ड आर्डर) विमल कुमार ने बताया कि 17 जनवरी को बागबेड़ा थाना क्षेत्र जटाई झोपड़ी स्थित टुसू मेला में लगे मुर्गा पाड़ा मे मुर्गा जीतने की खुशी मे शराब पीकर गोली किसी व्यक्ति के द्वारा गोली चलाए की सूचना प्राप्त हूई।हालाकि उस दौरान कोई गोली से घायल नहीं हुआ।इस मामले मे बागबेड़ा थाना प्रभारी ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई पुरे मामले का सत्यापन किया तो पुलिस को जानकारी हूँई कि इस गोली सी पी टोला के घमेन्द्र बास्के नामक व्यक्ति ने मुर्गा जीतने की खुशी मे चलाया गया था।उसके बाद पुलिस ने आरोपी घमेन्द्र बास्के को गिरफ्तार किया गया।और घटना मे प्रयुक्त किया गया एक देशी कट्टा और एक फायर किया हूआ गोली खोखा बरामद कर लिया गया।


