जमशेदपुर।
बिहार चूनाव परिणाम आने के बाद पहली बार शहर पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास के चेहरे पर हार का गम तो था लेकिन उससे उबरने की कोशीश भी करते दिखे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास एग्रिको स्थित अपने आवास में पारंपरिक तरीके से दिपावली का त्यौहार मनाया। पत्नि रुकमणी देवी और बेटे ललित दास के साथ पटाखे छोड़े । इस दौरान उन्होने कार्यकर्ताओ को मिठाईया खिलाने के बाद शुभकानाँए दी ।मुख्य़मंत्री की कोशिश य़ह थी कि बिहार चुनाव परिणाम को दर किनार कर राज्य काज में जुट जाने का था और उसके लिए जरुरी है कि तनाव मुक्त रहा जाए.


