
सड़क का करेगें उदघाटन


जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री रघुवर दास एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर आ रहे हैं।वे सीधे हवाई मार्ग से पोटका पहुँचेगे।वहां पर सड़को को लोकार्पण करेगें।
बताया जाता है कि पोटका प्रखण्ड मे मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा हाता –स्वासपुर-मुसाबनी और कुदादा-पोटका पथ को लोकार्पण दिन के 11 बजे किय़ा जाएगा।इस दौरान सांसद विधुत वरण महतो ,पोटका की विधायिका मेनका सरदार.और लक्ष्मण टुडू भी मौंजुद रहेंगे।
पोटका के सोमवार को मुख्यमंत्री का दौरा को देखते हुए पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव राजबाला बर्मा सहित जिले के कई वरीय अधिकारी कार्यक्रम स्थल का रविवार को दौरा किया है।और तैयारी का जायजा लिया।
वही इस सर्दभ में ए एस पी (अभियान) शैलेन्द्र कुमार वर्णवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरा को देखते हुए जिला पुलिस के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया हैं।

