
जमशेदपुर।


मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 94 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । रेड क्रॉस भवन साकची में आयोजित इस शिविर में अतिथि के रुप में आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर श्री अमित सिंह एवम जमशेदपुर भाजपा अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार उपस्थित हुए एवम रक्तदाताओं एवम परिषद के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया । परिषद के भवन निर्माण हेतु श्री अमित सिंह ने ₹ 21000/- का योगदान देने की घोषणा की जिसका उपस्थित जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया । श्री अमित सिंह ने आगे भी परिषद को हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया । श्री दिनेश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि मिथिला सांस्कृतिक परिषद सदैव अपने समजिक दायित्वो के प्रति सजग रहती है और इसीलिये परिषद एवम मिथिलांचल के लोगों के हर कार्यक्रम में आकर उन्हें खुशी होती है । उन्होंने इस साल दूसरी बार रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए परिषद की कार्यकारिणी की सराहना की । कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्तदान शिविर के संयोजक श्री धर्मेश कुमार झा लड्डू , सह संयोजक अमर कुमार झा,सहायक महासचिव श्री राजेश कुमार झा , श्री अखिलेश झा , श्री सुरेश झा , श्री राजीव कुमार झा , श्री अशोक मिश्रा, श्री अरुण कुमार कलाकार, श्रीमती अन्नपूर्णा झा, श्रीमती नीलम झा, श्रीमती नूतन झा , श्रीमति मधु झा , श्री बिपिन कुमार झा ,श्री चंद्रमोहन पाठक , श्री चंदन कुमार झा एवम कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपना योगदान अध्यक्ष श्री लक्ष्मण झा एवम महासचिव श्री ललन चौधरी को दिया । शिविर के आयोजन में VBDA एवम जमशेदपुर ब्लड बैंक के पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा से अपना योगदान दिया जिसके लिए परिषद की ओर से फूलों का गुलदस्ता दे का उनका सम्मान किया ।

