
जमशेदपुरः झारखंड मुक्ति मोरचा ने मानगो की समस्याओं को लेकर 11 सूत्री एक ज्ञापन विशेष पदाधिकारी को शनिवार को सौंपा. इसमें मुसलिम समुदाय का पवित्र त्योहार शब-बे-बारात को देखते हुए सभी मुख्य स्थानों पर साफ-सफाई व बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शीघ्र करायी जाये, मानगो अक्षेस के वार्ड संख्या 8, 9 व 10 में गंदगी का अंबार लगा है, इन वार्डों में बरसात के पूर्व सफाई करायी जाये, मानगो अक्षेस के अंतर्गत कार्य करनेवाले सफाईकर्मियों अथवा सफाई करानेवाले ठीकेदारों को सरकार द्वारा तय आठ घंटे की मजदूरी कितनी दी जाती है, सार्वजनिक करने, मानगो अक्षेस के अंतर्गत सभी छोटी—बड़ी नालियों की सफाई करायी जाये, मानगो गांधी मैदान में आम जनता के लिए बने गांधी संग्रालय को मानगो अक्षेस से मुकत कराये जाने, गांधी मैदान, बगानशाही के मुरदा मैदान, आजादनगर के ईदगाह मैदान, उलीडीह स्थित एजेके स्कूल मैदान का सौंदर्यीकरण, मानगो पेयजल योजना के कार्यावधि में तोड़े गये सड़कों की मरम्मत करायी जाये, मानगो चौडड़ीकरण रोड पारडीह से खुदीराम बोस चौक तक बने डिवाइर को हटाने, चौड़ीकरण भाग पर लगी दुकानों को हटाने, पायल सिनेमा व गुरुनानक रिसर्च हॉस्पीटल के सामने चार पहिए वाहनों की पार्किंग हटाने तथा रोड में टेंपो टेकरी कर अवैध वसूली रोकने आदि की मांगें शामिल हैं.


झामुमो ने चेतावनी दी है कि अगर 15 जून तक उपरोक्त मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो झामुमो सड़क पर उतर कर समिति के विरोध में प्रदर्शन करेगी. मानगो पेयजल योजना का संयोजन निःशुल्क किया जाये तथा पुराने पेयजल उपभोक्ताओं की बकाया राशि माफ की जाये तथा आधे-अधूरे पेयजल योजना को जल्द पूरा किये जाने की मांग भी की है. भीषण गर्मी में पेयजल संकट को देखते हुए चिह्नित केंद्रों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाये तथा खराब पड़े चापाकल की मरम्मत के नाम पर लूट-खसोट बंद की जाये. चापाकल मरम्मत करनेवाले ठेकेदार द्वारा किन-किन चापाकलों की मरम्मत करायी गयी है, उस सार्वजनिक किया जाये तथा इसकी जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की मांग की है. विधवा पेंशन, जन्म प्र
माण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र समिति द्वारा समय पर नहीं दिया जाता है. सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा पर उपरोक्त प्रमाण पत्र देने की मांग भी की है.
ज्ञापन देनावालों में मानगो नगर अध्यक्ष कालू गोराई, झामुमो केंद्रीय कमेटी के सद्सय बाबर खान, राज लकड़ा, दीपक मुर्मु, केएन ठाकुर, राजू श्रीवास्तव, रमेश मुर्मु, आशीष दमता, सुदामा गौड़, सुनील महतो आदि शामिल थे

