
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा और मोहर्रम के मद्देनज़र मानगो अक्षेस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में पहले से निर्धारित अवधि एवं मात्रा में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक दंडाधिकारी सह विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर को स्पष्ट निदेश दिया है। बताया कि पेयजलापूर्ति सम्बन्धी किसी भी शिकायत की स्थिति में कार्यपालक अभियंता ( मो- 7488491963 ), संवेदक (मो. 9431117918), संवेदक प्रतिनिधि (मो 9471311298) से संपर्क कर सकते है। समाधान न होने पर विशेष पदाधिकारी को व्हाट्सएप नंबर 7258868684 पर सूचना दे सकते हैं।

