
महिलाओं के हक के लिए संघर्ष करती रहूंगीः पूजा सिंह
पूजा सिंह महिला जागृति मंच की सदस्य बनी, हुआ जोरदार अभिनंदन


जमशेदपुरः महिला जागृति मंच की नयी सदस्य पूजा सिंह ने कहा कि वे महिलाओं के हक के लिए लगातार संघर्ष करती रहूंगी और उन्हें हक दिला कर रहूंगी. यह बातें समाजसेविका तथा देवनगर निवासी पूजा सिंह ने महिला जागृति मंच की सदस्य बनने के बाद अपने संबोधन में कही. कार्यक्रम देवनगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित था. श्रीमती सिंह ने कहा कि आज समाज इतना आगे बढ़ गया है, लेकिन लोगों की मानसिकता में कोई कमी नहीं आयी है.पुरुष सत्तात्मक समाज महिलाओं को आगे बढ़ने देने से हमेशा रोकने का प्रयास करता रहता है. इनके खिलाफ महिलाओं को एकजुट हो कर संघर्ष करना होगा. श्रीमती सिंह ने कहा कि यह विडंबना ही है कि समाज प्रगतिशील तो कहलता है, लेकिन बेटी होने पर आज भी मातम मनाया जाता है. श्रीमती सिंह ने महिला जागृति मंच द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की. इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष अल्पना बोस, रेणु आहुजा, रीता महतो समेत कई महिलाएं शामिल थीं

