
जमशेदपुर।


मंत्री सरयू राय ने मानगो अक्षेस क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने के लिये “स्वच्छ मानगो अभियान समिति” का गठन किया है. यह समिति निम्नांकित दायित्व निभाएगा। प्रत्येक रविवार को एक घंटा समय देकर विभिन्न प्रक्षेत्रों का भ्रमण करेगी और सफ़ाई एवं जनसमस्याओं का जायज़ा लेगी।मानगो अक्षेस के तीन मंडलों मे स्वच्छता अभियान समितियाँ गठित करेगी. मंडलों में विभिन्न उप मंडल अथवा जोन बनायेगी और ज़ोन समितियाँ गठित करेगी. ज़ोन के भीतर मुहल्ला समितियाँ गठित करेगी।यह सुनिश्चित करेगी की मंडलों, उपमंडलों(ज़ोन) और मुहल्लों की समितियाँ प्रत्येक रविवार को 5 लोोगों की टीम बनाकर अपने अपने क्षेत्र मे भ्रमण कर सफ़ाई एवं अन्य जन समस्याओं का जायज़ा लेगी, समस्यायें नोट करेगी, ह्वाट्सएप समूह बनाकर परस्पर सूचनायें शेयर करेंगी।ये सूचनाये लेकर मानगो अक्षेस स्वच्छता समिति मानगो अक्षेस के पदाधिकारियों से क्रियान्वित करायेगी।मुहल्लों मे लोगों को स्वच्छता के लिये प्रेरित एवं जागरुक करेगी। मेरे जन शिकायत नंबर 18001212395 पर समस्या लिखायेगी अथवा व्हाट्सऐप्प नम्बर 8340538723 पर फोटो व सूचना देगी। और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को अभियान का एम्बेसडर चिन्हित करेगी।
यह समिति निम्नवत होगी:
- नित्यानंद सिन्हा -चुन्नू विधायक प्रतिनिधि, मानगो
- राजेश साहू- मंडल अध्यक्ष, मानगो
- किशन महाराज- पूर्व मंडल अध्यक्ष,मानगो
- संध्या नंदी- विधायक प्रतिनिधि, उलीडीह
- अमरेन्द्र कुमार, मंडल अध्यक्ष, उलीडीह
- सूरज नारायण- पूर्व मंडल अध्यक्ष, मानगो
- मो० नेसार-मंडल अध्यक्ष, आज़ाद नगर
- मो० शमशेर – रोड नं० 1, आज़ाद नगर
- आफ़ताब अहमद सिद्दीकी, ज़िलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
- सुनील बारी- मंत्री, ज़िला भाजपा
- विकास सिंह – संयोजक।
समिति का कार्य अगले रविवार से शुरु हो जायेगा. समिति सर्वसम्मति से अक्षेस स्तर और मंडल स्तर पर एक एक प्रवक्ता/जन सम्पर्क कार्यकर्ता नियुक्त करेगी।

