
जमशेदपुर।


खाद्य आपूर्ति मंत्री माननीय सरयू राय ने कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो मे ,एक करोड़ धनराशि जीतने वाली अनामिका मजुमदार को फूलों का गुलदस्ता देकर अपने आवास पर सम्मानित किए ।
इस अवसर मंत्री सरयु राय ने कहा कि ये बहुत खुशी की बात है कि शहर की बेटी ने इतनी बड़ी मुकाम को हासिल किया है। उन्होने कहा कि साफ तौर पर कहा कि शहर में प्रतिभाओ की कमी नही है। उन्ही प्रतिभाओं में से एक अनामिका मजुमदार है । उन्होने कहा कि मेरे द्वारा चलाया जा रहे स्वर्णरेखा नदी बचाओ अंदोलन में भी अनामिका बढ चक हिस्सा लेते आ रही है। इस लिए ये बहुत खुशी की बात है कि शहर की के गौरव की बात है कि के बी सी के इस सीजन में पहली करोड़पति बनने का श्रेय अनामिका को मिला है। इसके लिए मै उसे बधाई के साथ साथ शुभकामना देता हुँ।
उससे पूर्व देर रात अनामिका शहर पहुंची। शहर के काली मंदिर मे पूजा अर्चना करने के बाद अनामिका साकची के बराद्वारी स्थित प्रेरणा अपार्टमेंट अपने घऱ पहुंची। जहां रिश्तेदारों के अलावे स्थानिय लोगो ने अनामिका का स्वागत किया।
गौरतलब है कि बाराद्वारी की रहने वाली अनामिका मजुमदार के बी सी -0 सीजन के पहली करोड़पति बनी है। उसके शौ का प्रसारण सोमवार (2 अक्टुबर) को है।
जिसमें महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरु के साथ हेमलता पात्रों, टानो देवी ,सीमा जसवाल, निलम सिंह, पिकी सिंह, अर्चना सिंह, सरिता सिंह, गुलेश देवी एवं विभा सिंह उपस्थित रही

