
जमशेदपुर।
भारतीय महिला बैंक ने आज अपनी जमशेदपुर शाखा शुरू कर दी है। यह देश में इसकी 58वीं शाखाहै।
साकची स्थित खुले इस बैक का उदघाटन डीआरडीए और समाज कल्याण विभाग निदेशक रंजना मिश्रा के हाथो दीप जला कर किया गया ।इस अवसर पर भारतीय महिला बैंक लिमिटेड की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्रीमती उषा अनंद सुब्रह्मणियन भी मौजुद थी ।
इस दौरान श्रीमती उषा अनंद सुब्रह्मणियन ने पत्रकारो से बातचीत में कहा कि यह बैक झारखंड में दुसरी शाखा हैं।इससे पहले रांची में इस बैक की शाखा खोला गया था ।उन्होने कहा कि ग्रामीण महिलाओ को ध्यान को देखते हुए जल्द यह बैक टाटा-रांची के बीच तीन स्थानो मे अपना शाखा खोलेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि अपने परिचालन के 16महीने के अंदर बैंक 40 से ज्यादा उत्पादों की पेशकश करता है। इनमें बीएमबी अन्नपूर्णा कैटरिंग सेवा चलाने, बीएमबी परवरिश बच्चों के लिए डेकेयर सेंटर चलाने, बीएमबी श्रृंगार ब्यूटीपार्लर चलाने के लिए कर्ज देगी ।
उन्होने कहा कि लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए कोमलकली एक अनूठी आवर्ती जमा योजना है और इससे ऐसी लड़कियां जब 18साल की हों तो आर्थिक गतिविधियों की शुरुआत में सहायता मिलती है।बीएमबी मनी बाक्स बच्चों को बचत की आदत डालने में सहायता करता है।
उन्होने कहा कि बैंक ने न्यूइंडिया ऐश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और भारतीय जीवन बीमानिगम के साथ करार कियाहै ताकि अपने खाता धारकों को क्रम से प्रधानमंत्री जनसुरक्षाबीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कवर मुहैया करा सके।बैंक बीमा उत्पादों की शुरुआत पहले ही कर चुका है। ये बीएमबी निर्भय और बीएमबी सखी जिन्हें खासतौर से महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है।
श्रीमती उषा अनंद सुब्रह्मणियन ने कहा कि बैंक तकनीक दिलचस्पी रखनेवाले ग्राहकों के साथ-साथ जिन ग्राहकों तक पहुंच नहीं है उनके लिए बैंक जल्दी ही मोबाइल बैंकिंग सेवा- एम-एक्सप्रेस की शुरुआत करेगा।

