
जमशेदपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने को कृतार्थ करने के लक्ष्य को पूरा करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलो में युवा मोर्चा अद्यक्षों के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छ्ता अभियान चला कर बस्ती वासियों को जागरूक करने का काम किया गया। चौपाल पर बैठे लोगों एवं गृहणियों से बात कर समझाने की कोशिश की गई कि वह अपने घर का कूड़ा सड़क पर या इधर उधर ना डालें, बल्कि निकटतम कूड़ेदान का उपयोग करते हुए आसपास साफ रखें। मौके पर मौजूद भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ा योगदान युवाओं का हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हर युवा कार्यकर्ता स्वछता के प्रति दृढ़संकल्पित हैं। साथ ही उन्होंने सभी मंडल के युवा अद्यक्षों को सफल कार्यक्रम की बधाई दी। स्वछता के प्रति जागरूकता अभियान में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण, जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण एवं सदस्य गण और समस्त मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे।
इन मंडलों में चला जागरूकता अभियान:-
1)एम जी एम मंडल में अर्जुन रजक के नेतृत्व में।
2)परसुडीह मंडल में सुजीत सिंह के नेतृत्व में।
3)पोटका मंडल में सनत सिंह के नेतृत्व में।
4)जुगसलाई मंडल में सुखविंदर साबी के नेतृत्व में।
5)साकची मंडल में ललित रंजन के नेतृत्व में।
6)आजादनगर मंडल में शाहबाज़ खान के नेतृत्व में।
7)बारीडीह मंडल में कुमार अभिषेक के नेतृत्व में।
8) बिरसानगर मंडल में मनीष पांडे के नेतृत्व में।
9)गोलमुरी मंडल में अमिश अग्रवाल के नेतृत्व में।
10) गोविंदपुर मंडल में जयकुमार के नेतृत्व में।
11) घाघीडीह मंडल में बीरेंदर साह के नेतृत्व में।
12) बागबेड़ा मंड़ल में संजय पाठक के नेतृत्व में।
13) मानगो मंडल में बिजय ओझा के नेतृत्व में।

