
जमशेदपुर : जमशेदपुर नगर महिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठनात्मक बैठक का आयोजन तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में नगर अध्यक्ष ऊषा यादव के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि में बिजय खॉ जिला अध्यक्ष, बन्ना गुप्ता पूर्व मंत्री झारखंड सरकार, बलदेव सिंह प्रदेश सदस्य, देविका सिंह जोनल कोऑडिनेटर, संजय सिंह आजाद, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजीव रंजन अध्यक्ष युवा कांग्रेस, एे के सिंह, पुनीता चौधरी, सीताराम चौधरी उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत नगर महिला पदाधिकारीयों ने बुके एवं माला पहना कर किया।
नगर अध्यक्ष ऊषा यादव ने सभी आठ प्रखण्ड कमिटी, अठारह थाना क्षेत्रीय कमिटी के पदाधिकारीयों का सत्यापन प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कराया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि आज हमारे समाज में भाजपा सरकार के राज में महिलाएँ सबसे ज्यादा असुरक्षित हुई है, एैसा रिपोर्ट कई बार आ चुका है। आगामी 2019 में भाजपा सरकार से देश को बचाना होगा इसका बिडा महिला कांग्रेस को उठाना होगा। यह वैचारिक लड़ाई समाज को बचाने को लेकर है, वैमनस्यता बहुत ज्यादा बढ़ गई है। महिला कांग्रेस कमिटी को हर स्तर में मजबूत करें।
प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुश्री गुंजन सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना है, कांग्रेस पार्टी के माध्यम से जन समस्याओं को आंदोलन का रूप दें। बुथ स्तर तक महिलाओं को संगठन में जोडें। मोदी सरकार ने महिलाओं के रसोई गैस को महंगा कर दिया, पेट्रोल डीजल महंगा कर दिया। नौजवानों को नौकरी नही मिल रहा है। एन एच- 33 चलने लायक नही है।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री रीता शर्मा ने किया।


