
जमशेदपुर


भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष नीरू सिंह की अगुआई में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को स्वच्छता सेवा दिवस के रूप में स्मरण मनाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा के सदस्यों ने मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की उपस्थिति के बीच साकची बस स्टैंड परिसर में सफ़ाई अभियान चलाया और कूड़े को एकत्र कर उसे कूड़ेदान में डाला। इसके उपरांत वहां ठेला लगाने वाले दुकानदारों को सम्मानित करते हुए उन्हें स्वच्छता अभियान के लिए प्रहरी बनाया गया। वे उस क्षेत्र में साफ सफाई का ध्यान रखेंगे। बाद में सभी दुकानदारों ने भी स्वच्छता का शपथ लिया। इस दौरान विशेष रूप से महिला मोर्चा की सोनिया साहू,ज्योति अधिकारी,ममता कपूर,राजपति देवी,रेणु शर्मा,रीता सिंह,लक्ष्मी देवी,भारती देवी,सरस्वती साहू,माला नामता,सीमा जायसवाल,मीरा शर्मा,सीमा दास,अरविंदर कौर,लक्ष्मी सिंह,ममता सिंह,समेत अन्य मौजूद थें।

